मुख्यमंत्री ने ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण, जनवरी 2027 में होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण, जनवरी 2027 में होगा लोकार्पण
300 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा संयंत्र, कांगड़ा, ऊना, चंबा और हमीरपुर जिलों के हजारों दुग्ध उत्पादक किसानों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के ढगवार में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस अत्याधुनिक संयंत्र की प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण करने की क्षमता होगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए।
इसके उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संयंत्र का लोकार्पण जनवरी 2027 में किया जाएगा। इस परियोजना से कांगड़ा, ऊना, चंबा और हमीरपुर जिलों के हजारों दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सृदृढ़ होगी।

टिप्पणियाँ