NDPS मामले में आरोपी को अदालत में पेश होने का आदेश, 2 अप्रैल को अगली सुनवाई

NDPS मामले में आरोपी को अदालत में पेश होने का आदेश, 2 अप्रैल को अगली सुनवाई
कुलगाम/गुरदासपुर:
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले की एक अदालत ने NDPS एक्ट से जुड़े मामले में आरोपी को अदालत में पेश होने के लिए प्रोक्लेमेशन जारी किया है।
Principal District and Session Judge की अदालत में चल रहे मामले में जैनाक मासी, पुत्र सोढ़ा मासी, निवासी लखना, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के खिलाफ यह आदेश जारी किया गया है।
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार यह मामला NDPS एक्ट की धारा 15/18 के तहत दर्ज है। पुलिस द्वारा पहले आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन आरोपी के न मिलने और उसके फरार होने की आशंका के चलते अदालत ने धारा 82 के तहत उद्घोषणा (Proclamation) जारी कर दी है।
अदालत ने आदेश दिया है कि आरोपी 2 अप्रैल 2026 को Principal Session Judge की अदालत में उपस्थित होकर मामले का जवाब दे।
यह आदेश 17 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। साथ ही अदालत ने गुरदासपुर (पंजाब) के सरकारी गजट और क्षेत्र के प्रमुख समाचार पत्रों में इस उद्घोषणा को प्रकाशित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि आरोपी को अदालत में पेश होने की सूचना मिल सके।

Comments