हिमाचली संस्कृति की खुशबू के साथ आ रहा है नया गीत ‘ कुड़मणुआ 2’

कांगड़ा: हिमाचली लोक-संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। लोकप्रिय गायक और संगीतकार ईशांत भारद्वाज एक बार फिर अपनी नई पेशकश ‘‘ कुड़मणुआ 2’’ के साथ दर्शकों के बीच आने को तैयार हैं। इस गीत का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें हिमाचल की पारंपरिक वेशभूषा और लोक जीवन की झलक साफ नजर आ रही है।
पोस्टर में ईशांत भारद्वाज पारंपरिक हिमाचली परिधान में नजर आ रहे हैं, उनके साथ भेड़-बकरियों का दृश्य पहाड़ी संस्कृति और ग्रामीण जीवन को खूबसूरती से दर्शाता है। गीत 16 जनवरी को शाम 5 बजे रिलीज किया जाएगा।

 ‘ कुड़मणुआ 2' के गायक, गीतकार और संगीतकार स्वयं ईशांत भारद्वाज हैं। म्यूजिक आईबी स्टूडियो शापुर में तैयार किया गया है, जबकि वीडियो का निर्देशन भरत भुरिया ने किया है। डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन त्रिनेत्रा डिजिटल द्वारा किया जा रहा है।

यह गीत हिमाचली लोक-संस्कृति, परंपराओं और भावनाओं को समर्पित है। ‘‘ कुड़मणुआ 2’’ के पहले भाग को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था, ऐसे में ‘ कुड़मणुआ 2’ से भी बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं। रिलीज से पहले ही पोस्टर ने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींच लिया है।

Comments