पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी के चुनाव संपन्न, परमिंदर सिंह जट्टपूरी प्रधान, नवीन सेठी जनरल सेक्रेटरी ,जानिए कितने मतों से हुए विजय
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया में कुल 24 सदस्यों ने हिस्सा लिया। चुनाव परिणामों के अनुसार (वरिष्ठ पत्रकार) परमिंदर सिंह जट्टपूरी को प्रधान चुना गया, जबकि दीपक शर्मा को वाइस प्रधान और नवीन सेठी को जनरल सेक्रेटरी निर्वाचित किया गया।
प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में परमिंदर सिंह जट्टपूरी को 15 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नपिंदर बराड़ को 9 वोट मिले। वहीं वाइस प्रधान पद के चुनाव में दीपक शर्मा को 17 वोट मिले, जबकि उनके मुकाबले रोहित बंसल पक्का को 7 वोट प्राप्त हुए।
जनरल सेक्रेटरी पद के लिए हुए चुनाव में नवीन सेठी ने 16 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गुरउपदेश भुल्लर को 7 वोट मिले।
चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए प्रेस गैलरी के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment