हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ( हपुटवा ) द्वारा आज कुलपति प्रो महावीर सिंह जी को ज्ञापन दिया जिसमे शिक्षकों से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया । अध्यक्ष डॉ नितिन व्यास ने बताया कि प्रदेश सरकार महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय शिक्षकों के CAS प्रमोशन को अभी तक रोके हुए है । पिछले तीन वर्षों से शिक्षकों का प्रमोशन रुका हुआ है जिससे शिक्षकों में निराशा है । संघ ने मांग रखी कि CAS को तुरंत बहाल करना चाहिए । प्रदेश में हर विभाग के अंदर सरकारी कर्मचारियों की प्रमोशन की जा रही है तो महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ ऐसा अन्याय क्यों किया जा रहा है । इसके साथ साथ अध्यापकों के लिए दो आवास भवनों का निर्माण , 13 % लम्बित DA का भुगतान आदि मांगों पर भी बात की ।
Comments
Post a Comment