ट्राइडेंट लिमिटेड ने टेक्सप्रोसिल एक्सपोर्ट अवॉर्ड्स में ग्लोबल एक्सपोर्ट्स के लिए गोल्ड ट्रॉफी जीती



पंजाब / चंडीगढ़ :टेक्सटाइल निर्माण में अग्रणी, ट्राइडेंट लिमिटेड को हाल ही में मुंबई में आयोजित कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल: टेक्सप्रोसिल, एक्सपोर्ट अवार्ड्स 2023–24 में ग्लोबल एक्सपोर्ट्स श्रेणी में गोल्ड ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के टेक्सटाइल निर्यात क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कार्यकर्म की मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पद्म श्री राजिंदर गुप्ता, चेयरमैन एमेरिटस ट्राइडेंट ग्रुप ने कहा कि ,“हम साल 2023–24 के लिए टेक्सप्रोसिल एक्सपोर्ट अवार्ड्स में ग्लोबल कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट के लिए गोल्ड ट्रॉफी पाकर बहुत खुश हैं। यह भारत की वैश्विक टेक्सटाइल उपस्थिति को मजबूत करने में कंपनी के योगदान को दर्शाता है। साथ ही यह पहचान क्वालिटी, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है। उन्होंने कहा कि भारत का टेक्सटाइल उद्योग वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और विकसित भारत के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।“
उल्लेखनीय है कि ट्राइडेंट लिमिटेड वर्ष 2005 से अब तक निर्यात प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में 30 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। कंपनी को लगातार 19वें वर्ष टेक्सप्रोसिल द्वारा सम्मानित किया गया है, जो उसके शानदार एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस को दर्शाता है।
भारत सरकार द्वारा वर्ष 1954 में स्थापित कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल : टेक्सप्रोसिल, देश की ऑटोनॉमस नॉन-प्रॉफिट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल में से एक है और यह ट्रेड फैसिलिटेशन, ग्लोबल मार्केट एक्सेस, पॉलिसी एडवोकेसी और इंडस्ट्री डेवलपमेंट इनिशिएटिव के ज़रिए कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट को सपोर्ट करती है।
ट्राइडेंट लिमिटेड लगातार अपने एकीकृत उत्पादन और निर्यात क्षमताओं के माध्यम से भारत को वैश्विक टेक्सटाइल लीडरशिप की दिशा में मज़बूत कर रहा है।

Comments