फरीदाबाद से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। बता दें की सेक्टर-77 स्थित KLJ सोसाइटी के पास एक कैब ड्राइवर का शव कार की ड्राइविंग सीट पर संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक की गर्दन पर चोट के गहरे निशान हैं और कार का शीशा टूटा हुआ पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर बीपीटीपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कार का शीशा टूटा हुआ मिला और अंदर काफी खून फैला था। मृतक प्रकाश की गर्दन पर चोट के गंभीर निशान हैं, जिससे पहली नजर में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने गाड़ी के अंदर और आसपास के इलाके से साक्ष्य जुटाए हैं।बता दें की राजस्थान में ड्राइवरी का काम करने वाले प्रकाश फरीदाबाद आकर अपनी खुद की कैब चला रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि कातिलों का सुराग लगाया जा सके।
मृतक की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। यह चोट किस चीज से मारी गई है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। पुलिस सभी कोणों से मामले की तफ्तीश कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें