हमीरपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्री एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा 28 नवंबर को जिला हमीरपुर के नौ परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर हमीरपुर स्थित एलिमेंट्री शिक्षा विभाग कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया और परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी हासिल की।
वहीं उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यशाला के दौरान परीक्षा संचालन, व्यवस्थाओं और आवश्यक दिशा-निर्देशों को लेकर केंद्रों के प्रधानाचार्यों को विस्तार से जानकारी दी गई।
वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए हमीरपुर जिला में नो सेंटर चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से 1:30 तक आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें