हरियाणा कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ कार्यक्रम के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए

3 से 25 नवंबर तक प्रदेशभर में आयोजित होंगी चौपालें, 23 नेताओं को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी


चंडीगढ़, 2 नवंबर 2026। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। यह कार्यक्रम 3 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पार्टी की ओर से जारी सूची में कुल 23 वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


जारी सूची के अनुसार, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को कुरुक्षेत्र, सांसद जयप्रकाश को झज्जर, सांसद वरुण चौधरी को करनाल, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को रोहतक तथा सांसद करमवीर बौद्ध को कैथल जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है।


इसी प्रकार अशोक अरोड़ा को पानीपत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को पलवल, बी.बी. बत्रा को गुरुग्राम, शकुंतला खटक को हिसार, कुलदीप वत्स को रेवाड़ी, शिशपाल केहरवाला को फतेहाबाद और बलवान सिंह दौलतपुरिया को जींद की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को फरीदाबाद, आदित्य सुरजेवाला को सिरसा, गोकुल सेतिया को यमुनानगर, जस्सी पेटवार को सोनीपत, राजबीर फर्तिया को नूंह, बलराम सिंह दांगी को भिवानी, पूर्व मंत्री जगदीश यादव को महेंद्रगढ़ तथा पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी को पंचकूला का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।


दिव्यांशु बुधिराजा को अंबाला, सुनीता शर्मा को चरखी दादरी तथा बजरंग दास गर्ग को हांसी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


यह नियुक्तियां हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा जारी सूची के माध्यम से की गई हैं।


पार्टी द्वारा आयोजित इन चौपालों के माध्यम से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचाने की योजना है।

टिप्पणियाँ