चंबा, 27 जून: जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सामरा-उरेई संपर्क मार्ग पर सारणी का नाला के समीप हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लूना से वाया सामरा होकर रूहनुकोठी की ओर जा रही एक आल्टो कार अचानक चालक के नियंत्रण खो देने से सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़कते हुए नाले में जा गिरी। कार में कुल पांच लोग सवार थे।
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया। वहीं, दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही
Comments
Post a Comment