हरियाणा में 2 जुलाई तक बदलेगा मौसम, प्री-मानसून बारिश के आसार


हिसार: हरियाणा के लोगों के लिए मौसम से जुड़ी अहम खबर। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने मौसम का नया पूर्वानुमान जारी किया है।
विभाग के अनुसार, 2 जुलाई तक हरियाणा का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने, हवाओं की दिशा बदलने और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने बताया है कि नमी और बढ़ते तापमान के चलते प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
वहीं, 2 जुलाई के बाद मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से प्री-मानसून बारिश की संभावना बन रही है, जिससे तापमान में फिर से गिरावट आने के आसार हैं।
यह जानकारी कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जारी की है।

Comments