महिला मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल, हजारों लोगों को पिलाई छबील और बांटा प्रसाद

हमीरपुर, 27 जून। मानव सेवा और सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए महिला मंडल मुठान चंबियालां, डाकघर कुटेहरा द्वारा भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के लिए छबील लगाकर हजारों लोगों को शीतल पेय पिलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
सेवा कार्य में महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। वहीं, गांव के बुजुर्गों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने महिला मंडल की इस जनसेवा की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

महिला मंडल की सदस्याओं ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

महिला मंडल की सदस्याएं:
शशिकिरण, सुमन, मीना, भावना, अनीता, सुनीता, ज्योति, शीला, अरुणा और पूनम।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं राहगीरों ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया तथा महिला मंडल के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Comments