स्पा सेंटर के मालिक सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अनुसार चौकी इंचार्ज मजात चरण सिंह पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लग्जरी स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार देर रात रेड की।
पुलिस कर रही मामले की जांच
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 युवतियों को रेस्क्यू किया। वहीं, स्पा सेंटर के मैनेजर सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सलमान खान, बाबू खान का बेटा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
मालिक की भूमिका की भी जांच
पुलिस स्पा सेंटर के मालिक की भूमिका समेत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस कप्तान (देहाती) जसपिंदर सिंह और डीएसपी खरड़ ईशान सिंगला की अगुवाई में हुई। थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Comments
Post a Comment