जमुई में जोड़े के साथ ग्रामीणों द्वारा बदसलूकी, महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की बात कही
वीडियो में जो आदमी लड़की की टांगों के बीच हाथ डालकर उसे उठाकर लेकर भाग रहा है वो कल्चर यानी संस्कृति बचा रहा है। 10, 12 का झुंड है, इनमें कोई साथ दे रहा है कोई वीडियो बना रहा है। जिस लड़के के साथ मारपीट और जिस लड़की के साथ गैंगरेप की कोशिश कर रहे हैं वो शायद प्रेमी जोड़े हैं और कथित तौर पर इन्होंने पकड़ लिया है।
वीडियो लखीसराय जमुई बॉर्डर का है कई खबरों में कंफर्म कर लिया हूं मगर सबसे ज्यादा डिस्टर्बिग है कि वहां छेड़खानी करने वाले 10, 12 होंगे लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो में गाना लगाकर मजे लेने वाले लाखों हैं।
आगे की क्लिप कट करनी पड़ी है क्योंकि गाना लगाया गया है और लड़की का चेहरा भी दिख गया है। मगर इतने से अंदाजा लगा लीजिए की इन संस्कारी लोंगो ने देश दुनिया समाज को क्या बना रखा है। टेलीग्राम पर ऐसे हजारों वीडियो के ग्रुप बने हैं, इससे साबित होता है कि देशभर के हर कोने में यही सब हो रहा है। फ्रस्ट्रेटेड निकम्मे कुंठित लोगों के लिए कपल पकड़ना, मारपीट और बलात्कार करना फेवरेट खेल बन गया है।
जमुई में लड़की से छेड़खानी के मामले पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा सख्ती से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।इस विषय को लेकर जानकारी ली गई है 19 तारीख की रात की घटना है जिसका वीडियो कल वायरल किया गया है।राज्य महिला आयोग की टीम भी घटनास्थल पर पीड़ित से मिलने के लिए जाएगी और जो भी दोषी हो कितने भी रसूख वाले हो वह बचेंगे नहीं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें