मास्टर ट्रस्ट के 13वें वार्षिक रक्तदान शिविर में 53 यूनिट रक्तदान

चंडीगढ़, 21 नवंबर 2026: मास्टर ट्रस्ट लिमिटेड ने अपनी 41 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अपने चंडीगढ़ कार्यालय में 13वें वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 53 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो मानव सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन मास्टर ट्रस्ट के डायरेक्टर श्री गुरमीत सिंह चावला ने किया। इस अवसर पर मास्टर इंश्योरेंस के डायरेक्टर श्री डी.जे. एस. मिनोचा तथा सीबीओ श्री आर.के. वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन मास्टर ट्रस्ट के कार्यालय, SCO 22-23, सेक्टर 9-D, चंडीगढ़ में PGI चंडीगढ़ के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से किया गया। इस आयोजन में PGI चंडीगढ़ के डॉ. विराट का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।

रक्तदान शिविर के साथ-साथ पार्क अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का लाभ मिला।

इस अवसर पर मास्टर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने में योगदान देना भी इसका अभिन्न हिस्सा है। रक्तदान जैसी पहलें मानवता की सेवा, आपसी सहयोग और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
रक्तदान शिविर में डीवीपी अशोक गुलरिया, डीवीपी विनोद शर्मा, डीवीपी अजय शर्मा, डीवीपी योगेश गर्ग, डीवीपी राम शरण, अनिल बीका, मनीष बख्शी, राहुल धवन, पी.सी. ठाकुर, दिनेश शर्मा, शीतल, राकेश मांडला, मनीषा, सुनीति सहित मास्टर ट्रस्ट के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मास्टर ट्रस्ट सभी रक्तदाताओं, PGI चंडीगढ़ के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग, पार्क अस्पताल तथा इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है। 53 यूनिट रक्त का संग्रह जरूरतमंद मरीजों के उपचार और जीवन रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

टिप्पणियाँ