मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने शिक्षा क्षेत्र में रचा इतिहास, नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2024 में शानदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने शिक्षा क्षेत्र में रचा इतिहास, नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2024 में शानदार प्रदर्शन
सर्वे में पंजाब ने ग्रेड 6 में 67 अंक हासिल कर केरल के साथ बराबरी की, जबकि ग्रेड 9 में 57 अंक लेकर पहला स्थान हासिल कर सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया।
सरकारी स्कूलों के 845 छात्रों ने NEET और 265 ने JEE Mains परीक्षा पास की, जो पंजाब की शिक्षा क्रांति का प्रमाण है।
सरकारी स्कूलों के बच्चों को विश्व-स्तरीय शिक्षा देने के लिए शिक्षकों और प्रिंसिपलों को फिनलैंड, अहमदाबाद और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
सर्वे में बरनाला, मलेरकोटला, तरन तारन और होशियारपुर के सरकारी स्कूलों ने टॉप रैंक हासिल की है।
पंजाब के छात्रों ने भाषा, गणित, साइंस और सामाजिक विज्ञान में अन्य राज्यों से 15-20% अधिक अंक हासिल किए।
ग्रेड 3 में 80 अंक के साथ पंजाब ने हिमाचल प्रदेश (74) और केरल (73) जैसे राज्यों को पीछे छोड़ा है।
यह कामयाबी पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में हुई क्रांति को दिखाता है।
Comments
Post a Comment