उपायुक्त ने जनगणना 2027 को लेकर आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता


उपायुक्त ने संबंधित नोडल अधिकारी एवं चार्ज अधिकारियों को जनगणना 2027 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश


पंचकूला, 6 जनवरी- उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने आज जिला सचिवालय के सभागार में जनगणना 2027 को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश में जनगणना 2027 हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा से श्री धीरज कुमार जौहर ने देश में होने वाली पहली डिजिटल जनगणना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जनगणना 2027 से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला।


बैठक में जनगणना निगरानी और प्रबंधन प्रणाली (सीएमएमएस) पोर्टल द्वारा जनगणना कार्य की प्रगति व प्रबंधन के कार्य का विवरण, स्व-गणना संबंधित पोर्टल की जानकारी, 31 दिसंबर 2025 तक क्षेत्राधिकार परिवर्तनों को अंतिम रूप देना, सीमाओं को स्थिर करने की अधिसूचना जारी करना, फील्ड पदाधिकारियों की नियुक्ति व झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों की पहचान और विशेष प्रभारों का विवरण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।


उपायुक्त ने सभी संबंधित नोडल अधिकारी एवं चार्ज अधिकारियों को उक्त बिंदुओं व भारत की जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आगामी जनगणना 2027 के लिए जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा को पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा से श्री धीरज कुमार जौहर, उप निदेशक व जिला जनगणना प्रभारी श्रीमती मधु, नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल  पराशर, तहसीलदार पंचकूला सुरेश कुमार, तहसीलदार रायुपररानी विक्रम सिंगला, तहसीलदार कालका विवेक गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, नायब तहसीलदार हरदेव, बीडीपीओ विनय प्रताप और परमनंदन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*

Comments