श्री सतपाल शर्मा ने सेक्टर-7 स्थित मार्केट में निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को सभी शौचालयों की मरम्मत और साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला और पुरूष शौचालयों में प्रतिदिन साफ सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि मार्केंट में आने वाले लोगों को स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध हो।
इसके अलावा उन्होंने मार्केट परिसर का भी निरीक्षण किया और मार्केंट में स्थित दुकानों के सामने अवैध रूप से अस्थाई स्टाॅल लगाकर सामान बेचने पर कडा संझान लेते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को प्राथमिकता के आधार पर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह दुकानों के सामने स्टाॅल लगाने से मार्केट में आवाजाही अवरूद्ध होती है और लोगों को अनावश्यक कठनाईयों का सामना करना पडता है।
इससे पहले उपायुक्त ने इंदिरा काॅलोनी से लेकर लेबर चैक सेक्टर-16 का निरीक्षण किया और वहां अतिक्रमण पाए जाने पर पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचकूला में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और पीएमडीए के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment