करनाल/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने करनाल के राम नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित एक महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में डॉ. गुप्ता का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं और बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुशील गुप्ता ने राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह थक चुकी है और अब प्रदेश में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की लहर चल रही है।
*दिल्ली-पंजाब मॉडल की गारंटी:* डॉ. गुप्ता ने कहा कि जिस तरह दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली, पानी, विश्वस्तरीय शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनता को मुहैया कराई हैं, ठीक उसी तर्ज पर हरियाणा में भी सरकार बनने पर विकास कार्य किए जाएंगे।
*कार्यकर्ताओं में भरा जोश:* प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अरविंद केजरीवाल की जनहितकारी नीतियों और 'आप' के विकास मॉडल को हरियाणा के घर-घर और हर बूथ तक पहुंचाएं।
अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम के दान में हुए घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर पवित्रता और न्याय का प्रतीक है। वहाँ किसी भी तरह का भ्रष्टाचार या हेराफेरी अक्षम्य है। केंद्र की मोदी सरकार की पापियों को बचाने की कोशिशें नाकाम होंगी और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को सजा मिलकर रहेगी।
आज रोहिणी(दिल्ली) में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित"सुंदरकांड पाठ" मे सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला।
उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया के राम भक्तों में बहुत पीड़ा है।
आज हमने सुंदरकांड का पाठ यह संकल्प लेने के लिए किया है कि जिन लोगों ने हमारे पूज्य भगवान राम के घर डकैती की है, जब तक उन लोगों को फांसी की सजा नहीं दिलवा देंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
इसी उद्देश्य के साथ आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री जी के नाम एक चिट्ठी जारी कर रहे हैं। उन्होंने देशभर के लोगों से अपील है कि हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करें, लोगों को आमंत्रित करें और चिट्ठी पर दस्तखत कराएं। यही हमारा कर्तव्य है।
*बदलाव का संकल्प:* उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हरियाणा की जागरूक जनता भ्रष्ट ताकतों को उखाड़ फेंकेगी और पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनाएगी।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर लोहान, रणदीप राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
*जारीकर्ता:*
मीडिया विभाग,
आम आदमी पार्टी, हरियाणा प्रदेश।

Comments
Post a Comment