गुलजार सिंह की मौत के मामले में मंत्री हरपाल सिंह चीमा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस 15 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास की ओर विरोध मार्च निकालेगी। कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि यह मार्च सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस पार्टी कार्यालय से शुरू होगा।चन्नी के मुताबिक, यह विरोध मार्च कांग्रेस के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में निकाला जाएगा। कांग्रेस ने गुलजार सिंह जी की दुखद मौत के मामले में मंत्री हरपाल सिंह चीमा को कैबिनेट से बर्खास्त करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
चन्नी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विरोध मार्च में शामिल होने की अपील की है।
Comments
Post a Comment