न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर खेड़ा में कैंप में जाने से पहले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा गिरफ्तार
मुल्लांपुर खेड़ा, न्यू चंडीगढ़ (मोहाली):भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा को आज चंडीगढ़ और पंजाब की सीमा पर पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
डॉ. सुभाष शर्मा अपने समर्थकों के साथ न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर खेड़ा (जिला मोहाली) में आयोजित लोक भलाई कैंप में भाग लेने जा रहे थे। लेकिन कैंप स्थल तक पहुँचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के कारणों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई के चलते राजनीतिक माहौल में तनाव और गर्माहट देखने को मिल रही है। भाजपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है और विरोध जताया है।
Comments
Post a Comment