मिग–21की रिटायरमेंट पर बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh,' भारत और रूस के बीच संबंधों का मजबूत प्रतीक रहा'

62 साल की सेवा के बाद मिग–21 फाइटर जेट भारतीय वायुसेना से हुआ रिटायर

 62 साल से यह फाइटर भारत और रूस के बीच संबंधों का मजबूत प्रतीक रहा: राजनाथ सिंह 

चंडीगढ़ : भारतीय वायुसेना का मिग–21 फाइटर जेट आज चंडीगढ़ में अपने 62 साल का सफर पूरा कर रहा है। 6 दशक से अधिक समय तक भारत के आसमान में राज करने और दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने वाला मिग–21 फाइटर जेट आज भारतीय वायुसेना से रिटायर हो गया।
इस विदाई समारोह की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इसमें एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल अशुतोष ओझा, पश्चिमी वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल संदीप सिंह, नोर्थन एयर कमांड के चीफ और अन्य अधिकारी शामिल हुए। विदाई समारोह तीसरी स्क्वाड्रन के अन्य अधिकारियों और कर्मियों के लिए भावुक करने वाला पल था।

भारतीय वायुसेना के मिग–21 फाइटर जेट की यही यूनिट है, जिसने हर युद्ध में दुश्मन को धूल चटाई। मिग–21 ने 1961, 65, 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ एयर फोर्स स्टेशन पर आयोजित विदाई समारोह को संबोधित किया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मिग–21 का भारतीय वायुसेना के इतिहास में गौरवशाली योगदान रहा है। आज 62 साल से यह फाइटर भारत और रूस के बीच संबंधों का मजबूत प्रतीक रहा है।

Comments