बठिंडा: कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि गांव रामगढ़ भुंदर में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री के दौरे के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की।
खैरा के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने छोटे बच्चों तक को नहीं बख्शा और उनके हाथ मरोड़े, मोबाइल फोन छीन लिए तथा सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने गांव में सड़क की मरम्मत की खराब गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
खैरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि क्या यही सरकार का ‘बदलाव’ है। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस या पंजाब सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Comments
Post a Comment