पेट्रोल सेस, समोसा सेस के बाद राहुल सेस, प्रियंका सेस, सोनिया सेस ये कांग्रेस सरकार लगा देगी: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला
धर्मशाला: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। धर्मशाला में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में पेट्रोल सेस और समोसा सेस के बाद अब वह दिन दूर नहीं, जब सरकार “राहुल सेस, प्रियंका सेस और सोनिया सेस” भी लगा देगी।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की नीतियों और विभिन्न सेस लगाए जाने को लेकर निशाना साधते हुए इसे प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ करार दिया। उन्होंने सरकार पर व्यंग्य करते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के नाम पर भी नए सेस लगाए जा सकते हैं।
Comments
Post a Comment