सास से मारपीट का वीडियो वायरल, बेटे ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप

 

पटियाला: पटियाला में एक घर के अंदर सास के साथ कथित तौर पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपनी सास के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है। घटना के कुछ समय बाद बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बुजुर्ग महिला के बेटे राहुल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले भी उसकी मां के साथ कई बार मारपीट कर चुकी है। राहुल के मुताबिक, इस संबंध में परिवार की ओर से कई बार 112 नंबर पर शिकायत भी दर्ज करवाई गई, लेकिन उनका आरोप है कि मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।


अस्पताल में भर्ती मां के बयान लिए जाने के बाद राहुल ने घर के अंदर की वीडियो सामने लाकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस प्रशासन के अनुसार परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिवार ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए किसी भी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले को देखा जा रहा है।

Comments