चंडीगढ़ , 22 दिसंबर - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2029 तक पूरे प्रदेश को सेममुक्त करने के लिए प्रयासरत है।
वे सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
श्री राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पूरे प्रदेश को सेममुक्त बनाने की योजना तैयार करने के लिए निर्देश दिए थे। अब योजना बना ली गई है। रोहतक तथा झज्जर जिला के कुछ क्षेत्र को छोड़कर बाकी प्रदेश की सेमयुक्त जमीन को वर्ष 2029 तक सेम से मुक्ति दिला दी जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें