शिमला : लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर महिला सम्मान समारोह ‘मातृ नमन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्यामला एजुकेशनल–सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, शिमला के तत्वावधान में आयोजित होगा। समारोह का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना है।
इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, भारतीय प्रसिद्ध पत्रकार रूबिका लियाकत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
महिला सम्मान समारोह 24 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे गैटी थिएटर (रिज मैदान), शिमला में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों सहित सभी गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाओं के सम्मान में सहभागी बनने की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजन में सूजन जमाल्टा (अध्यक्ष), डॉ. नितिन व्यास (संस्थापक सदस्य) और ईशा (महासचिव) की अहम भूमिका रहेगी। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें