मोहाली/जिकरपुर, 21 दिसंबर 2025: युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत माई भारत (मेरा युवा भारत मोहाली) द्वारा आज 15–29 वर्ष की आयु के युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करने हेतु एक प्रभावशाली खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश था—
“खेल अपनाओ – अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाओ।”
इस खेल महोत्सव में युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और कई रोमांचक प्रतियोगिताओं में शानदार उत्साह देखने को मिला। आयोजित मुख्य खेल इस प्रकार रहे:
• रस्सा कशी
• 100 मीटर दौड़/400 मीटर दौड़
• बैडमिंटन
• वॉलीबॉल
कार्यक्रम का सफल आयोजन ज़िला युवा अफ़सर मोहाली, इशा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम की व्यवस्था और संपूर्ण प्रबंधन माई भारत मोहाली वॉलंटियर मोहन कुमार द्वारा किया गया।
आयोजन में वॉलंटियर्स आकाश ,अक्षय, अनामिका, रुद्र प्रताप सिंह तानिया जैन का अहम सहयोग रहा। वहीं SHO - नरेंद्र सिंह, क्षेत्र पार्षद लकि सिंह, सुभाष जी अन— ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देते हुए प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक करवाया।
आयोजन टीम में युवाओं को संदेश दिया: “खेल से जुड़ो, सेहतमंद रहो और देश का भविष्य संवारो”

Comments
Post a Comment