नूंह शहर में वर्ष 2025 में अधिक बारिश के कारण हुए जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 18. 47 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति

 चंडीगढ़, 22 दिसंबर— हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  रणबीर गंगवा ने कहा कि नूंह शहर में वर्ष 2025 में अधिक बारिश के कारण हुए जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 18. 47 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति 28 अक्टूबर 2025 को प्रदान की गई है।


इसके रफ ऐस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं और आगामी 4 महीने तक इसका टेंडर मिल जाएगा जिसके बाद इसे पूरा करने का काम करेंगे।

 गंगवा सोमवार को हरियाणा विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक चौधरी आफताब अहमद द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर है और उन्होंने विश्वास दिलाया कि जलभराव की समस्या का समाधान शीघ्र हो जाएगा।

Comments