मंडी के सुंदरनगर में बड़ा सड़क हादसा, भवाना चौक के पास निजी बस पलटी; 19 यात्री घायल


मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भवाना चौक के पास एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 19 यात्री घायल हो गए


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा किया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है।

Comments