'सतलुज' बैन होने से और ज्यादा देखी जाएगी फिल्म, सच नहीं दबाया जा सकता: खालड़ा केस के मुख्य गवाह राजीव सिंह
1990 के दशक में मानव अधिकारों के लिए काम करने वाले जसवंत सिंह खालड़ा के क़त्ल और उनके द्वारा लापता युवकों का खुलासा काइट जाने के घटनाक्रम पर बनी फ़िल्म ‘सतलुज’ फ़िल्म के OTT पर रिलीज़ होने के तीन दिन बाद ही हटा दिए जाने पर जसवंत सिंह खालड़ा के केस में मुख्य गवाह राजीव सिंह ने बताया कि बैन होने से फ़िल्म अब लोग और ज़्यादा देखेंगे क्यूँकि बैन तो सिर्फ़ भारत में है लेकिन आज पंजाब के हर परिवार से कोई ना कोई विदेश में है और वहाँ यह फ़िल्म बैन नहीं है और वहाँ से डाउनलोड करके भारत में भेजी जाएगी और बैन गॉन के कारण वह और ज़्यादा देखी जाएगी
बताया की मेरे सामने 1995 में जब जसवंत सिंह खालड़ा को उसके घर से उठाया गया तो मैं उस समय जसवंत खालड़ा के ड्राइंग रूम में बैठा था और मेरे सामने ही पुलिस जसवंत सिंह खालड़ा को पुलिस लेकर गई थी
जसवंत सिंह खालड़ा ने सैंकड़ों लापता युवकों के दाह संस्कार का खुलासा किया था कि पुलिस ने उन्हें मारकर बिना किसी को बताए उनका संस्कार कर दिया था
कहा की जसवंत सिंह खालड़ा को भगत सिंह की तरह दुनिया के सामने पेश किया जाना चाहिए
प्रधान मंत्री को चाहिए इस फ़िल्म को देश की सभी भाषायी में डब करके लोगों को उनके जीवन के बारे में बताया जाना चाहिए क्यूँकि जसवंत सिंह खालड़ा के पिता स्वतंत्रता सेनानी रहे है उन्होंने देश की आज़ादी के लिए चार साल जेल काटी और किसी ताम्र पत्र के लिए दावा भी नहीं किया और उनके दादा देश की आज़ादी के लिए गदर लहर में प्रमुख भूमिका रही है और उनके परिवार के बजुर्ग अहमद शाह अब्दाली से जंग लड़ चुके थे
भारत को अमेरिका देश से सीखना चाहिए और सचाई को सामने लाना चाहिए
कहा की जसवंत सिंह खालड़ा केस में गवाही देने के कारण मैं दस साल से ज़्यादा समय लुक छिप कर निकाला है और उस समय के दौरान मैं शाम के सात बजे से लेकर सुबह पाँच बजे तक ही अपने परिवार या रिश्तेदारों से मिलता था बाक़ी सुबह से लेकर शाम तक एक जगह कहीं रुक जाता था ता की मेरे ठिकाने का किसी को पता ना चल पाए और किसी रिश्तेदारों के यहाँ किसी समागम में दस मिनट से ज़्यादा नहीं रुकता था
कहा की मुझे गिला नहीं है क्यूँकि सच्चाई का साथ देने के लिए इतना तो सहना ही पड़ता है
#Satluj #JaswantSinghKhalra #RajeevSingh #KhalraCase #PunjabNews #BreakingNews #OTT #FreedomOfExpression #HumanRights #Justice #DiljitDosanjh #Punjab #IndiaNews #LatestNews #AkhabarWalaTV #NewsUpdate #Exclusive #Trending #ViralNews #HindiNews
Comments
Post a Comment