जयसिंहपुर। जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए महासचिवों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार सुमित सैनी, अभिषेक सूद, सौरभ कटोच, सुनील कुमार और सतीश कुमार को जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया है। इनके अलावा संजीव राणा, अशोक धीमान, संतोष कुमार और सुनीता कुमारी को भी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई नियुक्तियों के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में कुल 9 महासचिवों को जिम्मेदारी मिली है। पार्टी संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा कार्यकर्ताओं को संगठित करने के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।
नवनियुक्त महासचिवों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने की बात कही।
यादविंदर गोमा, आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।
Comments
Post a Comment