करनाल पुलिस ने अरेस्ट किए 2 शूटर:4 पिस्टल बरामद, मर्डर करने जा रहे थे ,कनाडा में बैठे लाडी से है दुश्मनी
सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
सीआईए-3 के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी निसिंग निवासी खुशबब्बर की हत्या करने के इरादे से जा रहे थे। समय रहते गिरफ्तारी होने से वारदात को टाल दिया गया।
मंगलवार को घर के आसपास की थी रेकी
जांच अधिकारी ने बताया कि घरौंडा के लाडी की निसिंग निवासी खुशबब्बर के साथ पुरानी दुश्मनी है। लाडी फिलहाल कनाडा में रह रहा है। इसी रंजिश के चलते मंगलवार को खुशबब्बर के घर के आसपास रेकी की गई थी।इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। पुलिस का कहना है कि बीती रात दोनों शूटर खुशबब्बर को मारने के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
हैप्पी घरौंडा से भी पुरानी दुश्मनी
प्रदीप कुमार ने बताया कि, आरोपी लाडी घरौंडा की हैप्पी घरौंडा और खुशबब्बर के साथ पुरानी दुश्मनी है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की भूमिका और हत्या की साजिश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल दो लोगों की हत्या की आशंका का जिक्र किया गया है, लेकिन कार्रवाई के दौरान खुशबब्बर को निशाना बनाने की जानकारी सामने आई है।
पहले भी दर्ज हैं 2 से 3 मामले
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार विजय और शुभम के खिलाफ पहले भी दो से तीन मामले दर्ज हैं। उनके पास से चार अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मेडिकल जांच और कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें