प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) पटियाला श्री खुशदिल सिंह के नेतृत्व में तथा सहायक कमिश्नर (आबकारी), रोपड़ रेंज श्री अशोक चलोत्रा और आबकारी अधिकारी मोहाली श्री दीवान चंद शर्मा की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी इंस्पेक्टर डेराबस्सी श्री गुरिंदर पाल और आबकारी इंस्पेक्टर खरड़ सर्कल श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने लांडरां की ओर से आ रही कार नंबर HR 07 S 6664 को सेक्टर-116 के पास रोककर तलाशी ली।
9 वन ब्रांड की 54 बोतलें बरामद
कार की तलाशी के दौरान 9 वन ब्रांड व्हिस्की की कुल 54 बोतलें बरामद हुईं। बोतलों पर बैच नंबर 04 AUG 25 दर्ज था। निर्माता कंपनी के रूप में जन्नत बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर 182/13, इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1, चंडीगढ़ का नाम अंकित था।
आबकारी विभाग के अनुसार, यह शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी। बरामद बोतलों पर होलोग्राम और QR कोड नहीं पाए गए।
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी
मामले में कार चालक दिनेश कुमार शर्मा, पुत्र अशोक कुमार, निवासी मकान नंबर 2361, सेक्टर-20C, चंडीगढ़ को वाहन सहित काबू किया गया।
आबकारी विभाग द्वारा इस मामले में पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 61(1)(14) और 78(2) के तहत थाना बलौंगी में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई
kharar-landran-road-excise-action-whisky-seized
खरड़-लांडरां रोड पर सेक्टर-116 के पास आबकारी विभाग ने मारुति SX4 कार से 9 वन ब्रांड व्हिस्की की 54 बोतलें बरामद कीं। चालक को वाहन समेत पकड़ा गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें