चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन गतिविधि की सूचना के बाद मुंबई से अमृतसर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5028 को चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया। विमान रात 10:30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचा और रात 11:25 बजे यहां से रवाना हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन गतिविधि की सूचना के चलते उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। इसी के मद्देनजर मुंबई से अमृतसर जा रही फ्लाइट को चंडीगढ़ में उतारा गया।
फ्लाइट 6E-5028 चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लगभग 55 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद रात 11:25 बजे विमान ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी।
इस घटनाक्रम के संबंध में अधिकृत एजेंसियों की ओर से विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें