चंडीगढ़, 31 दिसंबर; प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 305वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 335 स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान प्रदेश भर में 91 एफआईआर दर्ज करके 117 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 305 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,657 हो गई है।
छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.2 किलो हेरोइन, 1 किलो गांजा, 5 किलो भुक्की, 536 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 11,860 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।
इस ऑपरेशन दौरान 75 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी तहत 1000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 335 स्थानों पर छापे मारे। दिन भर चले इस ऑपरेशन दौरान पुलिस टीमों ने 339 शक्की व्यक्तियों की भी जांच की है।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन तथा प्रीवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है तथा पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 52 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।
----
Comments
Post a Comment