सेना के शौर्य को समर्पित कार्यक्रम के लिए सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को दिया औपचारिक निमंत्रण
शिमला: भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, साहस और बलिदान को नमन करते हुए सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर राणा ने माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और आगामी 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विशेष कार्यक्रम हेतु उन्हें औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर सेना के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र सुरक्षा में उसके योगदान और सैनिकों के बलिदान को स्मरण करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा से भी राज्यपाल को अवगत कराया गया। माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा स्नेहपूर्वक आमंत्रण स्वीकार किया जाना सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल की उपस्थिति से यह कार्यक्रम और अधिक प्रेरणादायी बनेगा तथा युवाओं में देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान की भावना को मजबूती मिलेगी।
Comments
Post a Comment