ट्राइडेंट ग्रुप ने उत्साह के साथ मनाया “विज़न डे”: 20 साल से अधिक सेवा देने वाले 230 से ज्यादा कर्मचारियों को किया सम्मानित


चंडीगढ़/पंजाब, 2 जनवरी 2026: ट्राइडेंट ग्रुप ने अपना वार्षिक “विज़न डे” पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर संगठन में 20 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके समर्पण, निष्ठा और कड़ी मेहनत को सलाम किया गया। उल्लेखनीय है कि विज़न डे, ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस व राज्यसभा सांसद पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है।
इस वर्ष 230 से अधिक दीर्घसेवी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ट्राइडेंट की सफलता की कहानी में इन कर्मचारियों की भूमिका अहम रही है। यही कर्मठ कर्मचारी संगठन की मजबूती की पहचान हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत भी।
विज़न डे समारोह ट्राइडेंट के पंजाब के बरनाला स्थित संघेड़ा तथा मध्य प्रदेश के बुधनी संयंत्रों में एक साथ आयोजित किए गए। इस दौरान “लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड्स” प्रदान कर इन कर्मचारियों को ट्राइडेंट परिवार के सच्चे स्तंभ के रूप में सम्मानित किया गया। 
समारोह में उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले रेस, रस्साकशी और क्रिकेट मैच शामिल रहे। इसके अलावा एकल नृत्य प्रस्तुतियों जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कर्मचारियों की प्रतिभा और आपसी सौहार्द को दर्शाया। कार्यक्रम का समापन टीम-बिल्डिंग गतिविधियों और हाई-टी के साथ हुआ, जिससे एकता, सहयोग और सामूहिक गर्व की भावना और मजबूत हुई।
इस मौके पर अपने संदेश में पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने कहा कि विज़न डे ट्राइडेंट के कर्मवीरों और कर्मयोगियों को समर्पित है, जिनके अथक प्रयासों और समर्पण से संगठन को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2026 कर्मवीरों और कर्मयोगियों को समर्पित रहेगा, जो मिशन ‘पहले खुशी, फिर खुशहाली’ से प्रेरित होगा। उन्होंने बताया कि खुशहाली का मतलब सिर्फ आर्थिक तरक्की नहीं, बल्कि ट्राइडेंट परिवार के हर सदस्य का समग्र विकास और खुशहाल जीवन है।
उन्होंने एकता और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ट्राइडेंट की असली ताकत उसके लोगों की एकजुटता में निहित है। साथ ही उन्होंने बताया कि ट्राइडेंट ग्रुप भविष्य में भी आधुनिकीकरण और ऑटोमेशन पर फोकस बनाए रखेगा, जिससे दक्षता, नवाचार और सतत विकास को नई गति मिलेगी। 
विज़न डे समारोह ने एक बार फिर ट्राइडेंट ग्रुप की जन-केंद्रित सोच और उन सभी लोगों के प्रति गहरे सम्मान को रेखांकित किया, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से संगठन की निरंतर सफलता में योगदान दिया है।

Comments