सिरसा जिला के गांव रामपुरा बिश्नोइया में एक छोटी लड़की की कथित हत्या के मामले में पीड़ित परिवार मुख्यंमंत्री सैनी से मिला

 चंडीगढ़, 31 दिसंबर –  सिरसा जिला के गांव रामपुरा बिश्नोइया में एक छोटी लड़की की कथित हत्या के मामले में पीड़ित परिवार आज चंडीगढ़ में मुख्यंमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मिला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस मामले में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक पर चलाकर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परिवार को आर्थिक सहायता तुरंत उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

 


 गौरतलब होगा कि जिला  सिरसा के गांव रामपुरा बिश्नोइया से गत 16 दिसंबर 2025 को शाम करीब 5:00 बजे एक 3 वर्षीय बच्ची अपने घर से लापता हो गई थी। बच्ची के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा रात करीब 8:30 बजे पुलिस चौकी गोरीवाला में दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पीड़िता के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईजिसमें बच्ची को पड़ोसी और उसके भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 पुलिस टीमें गठित कर दोनों संदिग्धों की तलाश में लगाया गया।

 

Comments