हिम एमएसएमई फेस्ट 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण


शिमला। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में उद्योग विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ओक ओवर पहुंचा और मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (एडमिन) हरीश गज्जू, संयुक्त निदेशक दीपिका खत्री के अलावा अंशुल धीमान, अनिल ठाकुर, रमेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।


Comments