कड़कड़डूमा कोर्ट के एक 30 साल के युवा जज अमन कुमार शर्मा ने ग्रीन पार्क स्थित अपने आवास पर बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

 राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां कड़कड़डूमा कोर्ट के एक 30 साल के युवा जज अमन कुमार शर्मा ने ग्रीन पार्क स्थित अपने आवास पर बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है। उनकी पत्नी भी जज हैं। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आत्महत्या करने का कारण पता नहीं लग सका है


 

Comments