रोहतक सिविल अस्पताल में कर्मचारी ने निगला जहर, ड्यूटी चेंज करवाने के लिए हुआ विवाद, पीजीआई में करवाया भर्ती
रोहतक के सिविल अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर ने ड्यूटी चेंज करवाने को लेकर हुए विवाद में जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला को तुरंत आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया, लेकिन महिला की हालत खराब होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। महिला का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
महिला की पहचान गांव छोछी निवासी रेखा के रूप में हुई, जो डिस्पेंसरी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान ड्यूटी बदलवाने को लेकर विवाद हुआ तो रेखा ने डिस्पेंसरी में रखा क्विक फास नामक जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
जहरीला पदार्थ निगलने के कारण महिला की हालत खराब होने पर सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया गया, लेकिन महिला की हालत काफी खराब हो गई, जिसके कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। महिला का पीजीआई की एमरजेंसी में इलाज चल रहा है।
इस मामले में सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन डॉ. रमेश चंद्र से संपर्क नहीं हो सका। वहीं, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी कोई संपर्क नहीं हो पाया।
पुलिस मामले में कर रही जांच
आर्य नगर थाना पुलिस ने बताया कि एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला का अभी पीजीआई में इलाज चल रहा है। महिला के परिजनों की शिकायत पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment