प्रदेश में में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी रफ्तार : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने रतिया से पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल

चंडीगढ़, 2 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश का विकास केवल भाजपा सरकार में ही संभव है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित कर आमजन का जीवन सरल और सुगम बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश और प्रदेश का समग्र विकास सर्वोपरि है और इसी संकल्प के साथ पार्टी निरंतर कार्य कर रही है।



प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को उकलाना में भाजपा की नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी निकिता गोयल के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उकलाना में ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही क्षेत्र का विकास तीन गुना तेज गति से होगा। 
श्री बड़ौली ने मतदाताओं से 10 मई को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदाता कमल के फूल के चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं और सभी वार्डों में कमल खिलाने का काम करें। श्री बड़ौली ने विश्वास जताया कि उकलाना की जागरूक जनता विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी और भाजपा को सशक्त समर्थन देगी। 
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जनता को भाजपा के कार्यों पर भरोसा है। जन आशीर्वाद से ही भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं लागू की हैं, जिससे हर वर्ग को लाभ मिला है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं और उनकी मेहनत से ही भाजपा को विजय मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने रतिया से पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। इस मौके पर हांसी के विधायक विनोद भयाना, हिसार जिला अध्यक्ष आशा खेदड, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व मंत्री अनूप धानक, वरिष्ठ नेता निवास गोयल सहित क्षेत्र की सरदारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments