विश्व पर्यावरण दिवस पर ASSOCHAM नॉर्दर्न रीजन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

 

चंडीगढ़, 5 जून 2026:  ASSOCHAM नॉर्दर्न रीजन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंजाब फिल्म सिटी, मोहाली में एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।


इस अभियान का नेतृत्व  राकेश भल्ला, चेयरमैन, चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल; श्री इकबाल सिंह चीमा, को-चेयरमैन, पंजाब स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल; श्री मानव गुप्ता, चेयरमैन, हरियाणा स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल; तथा श्री विनीत नाहटा, को-चेयरमैन, उत्तर प्रदेश स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल ने किया। इस अवसर पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक रहा। प्रतिभागियों ने पौधारोपण के माध्यम से हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के महत्व को रेखांकित किया।

यह पहल ASSOCHAM नॉर्दर्न रीजन द्वारा पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने तथा उद्योग जगत को सतत विकास संबंधी गतिविधियों से जोड़ने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। अभियान ने स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को भी उजागर किया।

ASSOCHAM नॉर्दर्न रीजन क्षेत्र में पारिस्थितिक संतुलन, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने वाली पहलों के समर्थन हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

 

Comments