हमीरपुर। जिला हमीरपुर में कांग्रेस की ब्लॉक स्तर की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में चलाए जाने वाले ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, गांव-गांव पहुंच बनाने और लोगों को अभियान से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां चलाने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में निर्णय लिया गया है कि ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे समेत विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और बयानों का कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जवाब देंगे और लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाएंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा के बयानों का भी तथ्यों के साथ मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित के फैसलों को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मंडी दौरे को लेकर दिए गए बयान पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि जयराम ठाकुर अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन उनके कुछ कथित मित्रों ने उन्हें गलत जानकारी दी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मंडी में रात्रि विश्राम के लिए नहीं रुके थे। उनके अनुसार, प्रियंका गांधी का मंडी दौरा प्रस्तावित था, जो बाद में किसी कारणवश रद्द हो गया। वह सुबह मंडी गए थे और शाम को वापस लौट आए थे तथा कुछ समय के लिए ही वहां रुके थे।सुनील शर्मा बिट्टू ने जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी सफाई दी, जिसमें हूटर बजने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि न तो उनके पास कोई PSO है और न ही पुलिस की कोई गाड़ी, जिससे वह हूटर बजाते हुए चलें। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आई Z-प्लस सुरक्षा के वाहनों में हूटर बजा था और संभवतः इसी को लेकर जयराम ठाकुर को गलत जानकारी दी गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें