फ़रीदाबाद में अल करीम होटल पर रोटी देने में हुई देरी तो बदमाशों ने जमकर की चाकूबाजी,दोनों पक्ष हुए घायल जांच में जुटी पुलिस

फरीदाबाद के गौंची इलाके में 'अल करीम' नाम के एक होटल/दुकान पर सिर्फ नान और रोटी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाज़ी और मारपीट की नौबत आ गई। मामूली बात पर शुरू हुआ यह झगड़ा खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे बादशाह खान सिविल अस्पताल से इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन उसके परिजन उसे पास के ही एक निजी रमे लेकर गए जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

 तस्वीरें फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की हैं जहां पर चाकूबाज़ी में घायल हुए मोहसीन को प्राथमिक उपचार देकर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया घटना फरीदाबाद के गौंची इलाके की है। पीड़ित आसिफ ने बताया कि उनकी 'अल करीम' नाम से होटल की दुकान है। वहां कुछ युवक नान-रोटी लेने आए थे। दुकान पर भीड़ होने के कारण आसिफ ने उनसे 5 मिनट रुकने के लिए कहा। इसी बात पर दबंग युवक भड़क गए और तुरंत रोटी देने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित दुकानदार आसिफ ने बताया की एक लड़का रोटी लेने आया था उसने बोला बोला 5 मिनट रुक जाओ अभी देता हूँ। वो बोलने लगा पहले हमें रोटी दे, न पैसे दे रहा था न कुछ। फिर 4-5 जने इकट्ठे हो गए और गाली देने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और मेरे छोटे भाई मोहसिन को चाकू मार दिया। वहीं आसिफ का आरोप है कि हमलावरों में अनवर और गोली नाम के युवक अपने अन्य 5-6 साथियों के साथ चाकू और लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे। उन्होंने आसिफ के छोटे भाई मोहसिन पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इस मारपीट के दौरान आसिफ का कंधा उतर गया और नाक की हड्डी टूट गई।

वहीं होटल संचालक दूसरे पीड़ित ने हमलावरों पर आरोप लगाते हुए कहा की आरोपी इलाके में जुआ और सट्टेबाज़ी जैसे गैर-कानूनी काम भी करवाते हैं और पहले भी ऐसी मारपीट कर चुके हैं।

 
वहीं इस मामले में संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज कैलाश चंद ने बताया की होटल में रोटी के पैसों को लेकर हुआ विवाद हुआ था जिसमें चाकूबाजी में हुई थी इस झगड़े में दोनों पक्ष घायल है लोग घायल जिनका फरीदाबाद के अलग अलग निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल होटल संचालक पक्ष की तरफ से शिकायत प्राप्त कर ली गई है दूसरे पक्ष की तरफ से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है शिकायत मिलने का आधार पर मामले की जांच का उचित कानून कारवाई की जाएगी। 



टिप्पणियाँ