भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में जिला संयोजकों एवं जिला प्रभारियों की नियुक्तियां, संगठन को जिला स्तर पर मिलेगी मजबूती : अभिषेक पटियाल
कांगड़ा में कैप्टन शमशेर सिंह, कुल्लू में ऑनरेरी कैप्टन ज्ञान चंद और लाहौल-स्पीति में ऑनरेरी कैप्टन प्रेम सिंह बने जिला संयोजक
शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों एवं जिला प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है।
अभिषेक पटियाल ने बताया कि कांगड़ा में कैप्टन शमशेर सिंह, कुल्लू में ऑनरेरी कैप्टन ज्ञान चंद तथा लाहौल-स्पीति में ऑनरेरी कैप्टन प्रेम सिंह को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रभारियों की भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर का जिला प्रभारी लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल, ऊना का ब्रिगेडियर आर.के. शर्मा, सुंदरनगर का कमांडेंट विजय जमवाल, हमीरपुर एवं देहरा का सूबेदार कमलेश कुमार तथा पालमपुर का जिला प्रभारी सूबेदार विजय भट्ट को बनाया गया है।
इसी प्रकार सोलन का जिला प्रभारी लीडिंग भगत सिंह, लाहौल-स्पीति का नायक विनोद कुमार, किन्नौर का ऑनरेरी कैप्टन जितेन्द्र कुमार, सिरमौर का सूबेदार मेजर संतराम तोमर, कुल्लू का नायक हीरा लाल ठाकुर तथा चंबा का जिला प्रभारी कैप्टन एम.आर. ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
अभिषेक पटियाल ने कहा कि पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्धारण से जिला स्तर पर प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में पूर्व सैनिकों से संवाद और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला संयोजकों एवं जिला प्रभारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासकीय सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्ताव पारित करेगी भाजपा, हिमाचल से रणधीर शर्मा और कर्ण नंदा के नाम प्रेषित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को भेजे नाम, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को होंगे 25 वर्ष पूर्ण
शिमला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासकीय सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पारित किए जाने वाले प्रस्ताव के लिए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से विधायक एवं मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा और प्रदेश संयोजक, मीडिया विभाग कर्ण नंदा के नाम प्रेषित किए गए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को पत्र भेजकर हिमाचल प्रदेश की ओर से दोनों नाम प्रस्तावित किए हैं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में शासन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके शासकीय सेवा काल से जुड़े विषयों पर प्रस्ताव पारित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा की ओर से इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए रणधीर शर्मा और कर्ण नंदा के नाम राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण पर केंद्रित रहा है। उनके 25 वर्षों के शासकीय सेवा काल के अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश भी सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के शासकीय सेवा काल से जुड़े कार्यक्रमों को प्रदेशभर में सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें