पांवटा साहिब की यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का शव 4 दिन के कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा से बरामद कर लिया गया है। स्थानीय प्रशासन और हरियाणा प्रशासन की संयुक्त टीमों ने पिछले चार दिनों से यमुना नदी में एक व्यापक खोज अभियान चला रखा था, जिसमें आखिरकार यह सफलता हांसिल हुई है।
मीडिया से बात करते हुए एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश के लिए प्रशासन पहले दिन से ही मुस्तैद था। बहाव तेज होने के कारण शव आगे निकल जाने की आशंका को देखते हुए हरियाणा प्रशासन से भी संपर्क साधा और। पिछले चार दिनों से दोनों राज्यों की प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन टीमें नदी के विभिन्न घाटों और बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। उन्होंने बताया कि खोज अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने पेशेवर गोताखोरों और रेस्क्यू एक्सपर्ट्स की मदद ली। इस पूरे ऑपरेशन में पैंथर वाइल्ड एडवेंचर राफ्टिंग टीम ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राफ्टिंग टीम के विशेषज्ञों ने अपने आधुनिक उपकरणों और रबर बोट्स के जरिए यमुना नदी के उन गहरे और पथरीले हिस्सों में भी तलाशी ली, जहां सामान्य रूप से पहुंचना बेहद खतरनाक और मुश्किल था। उन्होंने बताया कि चार दिनों तक चले इस कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, आखिरकार व्यक्ति का शव हरियाणा क्षेत्र के।हथनी कुंड से बरामद किया गया है। पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें