शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आगामी 3 और 4 अक्टूबर 2026 को जिला हमीरपुर के प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
इसके अतिरिक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी बैठक में भी भाग लेंगे। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रवास 3 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जिला हमीरपुर में रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदेश पदाधिकारी बैठक उनके प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें