महात्मा गांधी की मूर्ति पर कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने फूल माला और पुष्प अर्पित कर नमन किया




अम्बाला : देशभर में आज महात्मा गांधी और बहुत प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई जा रही है। अंबाला में भी कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना की अगुआई में एक प्रभात फेरी निकाली गई और महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल माला और पुष्प स्थापित कर उन्हें नमन किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि महात्मा गांधी जी की जयंती है और वह सब महात्मा गांधी जी के ऋणी है की उन्होंने शांतिप्रिय ढंग से सबको लड़ाई लड़नी सिखाई और उन्हीं के आदर्शों पर आज पूरा विश्व चलता है उन्होंने पूरे विश्व को एक रास्ता दिखाया और और भारत देश को बिना खड़ग बिना ढाल के आजादी दिलाई। उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है उन्हें भी वह नमन करते हैं उन्होंने बहुत ही सादगी भरा जीवन जिया और उन्होंने "जय जवान जय किसान" का नारा दिया क्योंकि वह जानते थे जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं और किसान देश का पेट भर रहे हैं इस मौके पर एक प्रभात फेरी निकाली गई और उसके अंबा के पुराने सिविल अस्पताल में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पीतकारों ने नमन किया गया है। 

टिप्पणियाँ